Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

भैंसदेही- नगर के प्रसिद्ध साईं मंदिर संस्थान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।प्रथम दिवस शुक्रवार को श्री साईनाथ महाराज की पालकी यात्रा मंदिर से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस साई मंदिर पहुंची इस दौरान साईं भक्तों द्वारा डीजे की धुनों पर थिरकते हुए शोभायात्रा में भाग लिया शोभा यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत कर पूजन किया।इस अवसर पर नगर के एक सैकड़ा युवाओं को स्थाई युवा मंडल में शामिल किया गया। इसके पश्चात महाअभिषेक हवन पूजन महा आरती के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में साईं भक्तों महिला पुरुषों बच्चों ने कतार में लगकर साईं बाबा के दर्शन के पश्चात महा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया देर रात तक भंडारा चलता रहा समस्त समिति सदस्य द्वारा व्यवस्था बनाकर सभी को दर्शन कराने के साथ महाप्रसादी का वितरण में सहयोग किया गया समस्त साईं मंदिर सेवा समिति नगर एवं आसपास के ग्रामों के साईं भक्तों का आभार व्यक्त किया ।