Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

आज भारत के सविंधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वी जन्मजयंती के अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। खासकर भारत के 80 फीसदी दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प था प्रान्त सह-मंत्री शुभम पटेल,नगर अध्यक्ष नीलेश भावसार ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. भीम राव आंबेडकर का जन्म आज ही के दिन 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। आंबेडकर ने बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना किया था। जब वो बड़े हुए तब दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत से काम किए। दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए उन्होंने जनता, बहिष्कृत भारत, मूक नायक जैसे साप्ताहिक पत्र निकाले इस दौरान अजय बंजारे,लवेश काले,रोहित गवली,सतीश सोंनी,आयुष चोरे,तन्मय ऊपासे,मोहित मोखले,आयुष मालवीय,नमन कातोरे, मोक्षिता चौरे,सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।