वाजिद अली कुरेशी रिपोर्टर
स्टेट प्रेस क्लब के तीन दिवसीय भारतीय पत्रकार महोत्सव के आगाज़ के पहले दिन
देश के जाने माने पत्रकारों की मौजूदगी में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में इंदौर शहर के उत्कृष्ट पत्रकारों को “मीडिया अवार्ड” के माध्यम से सम्मान किया गया।
जिसमें इंदौर संभाग के जाने-माने पत्रकार वाजिद अली कुरैशी को निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता हेतु “मीडिया अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए एक आदर्श प्रस्तुत करने पर दिया गया। साथ ही ऐसे पत्रकार जिन्हें समाज मे आदरभाव से देखा जाता है, उन्हें सम्मान से नवाज़ा गया।
इस कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार दाऊद कुरेशी, धर्मेंद्र शर्मा, ताहिर कमाल सिद्दीकी, विनोद शर्मा, मुमताज खान आदि कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में
बतौर ख़ास मेहमान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, न्यूज़ फर्स्ट इंडिया के चीफ जगदीश चंद्र कातिल, राष्ट्रीय सहारा के पूर्व संपादक हरीश पाठक, राज्यसभा टीवी के संस्थापक एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बादल, पूर्व आईएस अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक, मनीष अवस्थी, जीतू जिराती, के हाथों मीडिया अवार्ड प्रदान किये गये। विभिन्न समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल, यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर बेहतर काम करने वाले पत्रकारों को अतिथियों के द्वारा मीडिया अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रवींद्र नाट्यगृह के खचाखच भरे हाल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पत्रकारों को सम्मानित किया गया। स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, महासचिव नवनीत शुक्ला ने महोत्सव का संचालन किया।




More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…