Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हरसूद नगर एस एफ डी प्रमुख चेतन मिश्रा के माध्यम से नगर में घर-घर सकोरा अभियान चलाया गया । जिसमें नगर वासियों से अपील की गई कि वह अपने निवास पर पक्षियों के लिए एक पानी का पात्र अर्थात सकोरा लगाएं जिससे इस भीषण गर्मी में कोई भी पक्षी प्यासा ना मरे । इस अभियान को दिनांक 8 अप्रैल 2022 को शासकीय महाविद्यालय हरसूद से प्रारंभ किया गया था। इस अभियान के माध्यम से लोगों में पक्षियों के प्रति दया भावना का संचार करना है पक्षी हमारे प्रकृति के सिंगार हैं हमें इनका संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए यही मानवता का मूल धर्म है। इस अभियान को एस एफ डी प्रमुख चेतन मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 100 से 110 घरों में सकोरे लगवाए हैं एवं नगर के प्रशासनिक कार्यालयों तथा शासकीय विद्यालय में भी इस अभियान के प्रति जागरूक करते हुए सकोरे लगाए गए इस अभियान को सफल बनाने में एबीवीपी हरसूद के कार्यकर्ता लालू यादव. सत्यम यादव. योगेश हुर्माले. अनमोल कुशवाहा. राजकुमार राजोरे. मोहन अंकरे. चंद्रशेखर राठौर. पृथ्वीराज राजपूत. आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया । कल शुक्रवार 15 अप्रैल को संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 5 को अभियान का समापन किया गया विगत 7 दिनों से घर-घर सकोरा अभियान हरसूद नगर में चलाया जा रहा था। इस अभियान को मिली सफलता के पश्चात चेतन मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं जिन्होंने इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की उन सभी का आभार माना।।