बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

मैहर बदेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदनपुर में दिनांक 16 अप्रैल 2022 को मामूली जमीनी विवाद को लेकर युवक की कुल्हाड़ी से मार कर निर्दय पूर्वक हत्या करने वाले आरोपी भाई को बदेरा पुलिस ने 1 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार !!
श्री धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री एस.के जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सतना, पीओपी मैहर के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बदेरा उनि. राजश्री रोहित के नेतृत्व मे की गई कार्यवाही, |
घटना का विवरण
फरियादी अनुराग शुक्ला उम्र 30 साल निवासी भदनपुर थाना बदेरा ने DIAL 100 में सूचना दी कि मेरे घर के सामने दद्दू तोमर को मामूली जमीनी विवाद को लेकर उसका छोटा भाई रामकरण कचेर कुल्हाड़ी लेकर गर्दन पर 8-10 बार मारा दद्दू कचेर खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया मैं मौके पर बचाने के लिए दौड़ा तो आरोपी रामकरण कचेर कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया तथा दद्दू कचेर की मौके पर मृत्यु हो गई फरियादी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के तत्काल घटनास्थल पहुंचे रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया एवम मृतक दद्दू कचेर का शव पोस्टमार्टम हेतु पंचनामा कार्यवाही कर सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया व आरोपी भाई रामकरण कचेर जो हत्या कर फरार हो गया था थाना प्रभारी बदेरा राजश्री रोहित की टीम द्वारा 01घंटे के अंदर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया एवम आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून भरे कपड़े जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेआर पर मैहर जेल भेजा गया।
अपराध क्रमांक
121 /22 धारा 302 भा. द. वि.
नाम पता आरोपी
- रामकरण कचेर पिता रामकृपाल कचेर उम्र 56 साल निवासी भदनपुर उत्तर पट्टी पांडे टोला थाना बदेरा जिला सतना म. प्र.
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उनि राजश्री रोहित, उनि
एपी मिश्रा, सउनि. गंगादीन वर्मा, प्रधान आरक्षक. राम सिंह , आर. प्रकाश कुशवाहा, राहुल मिश्रा, शंभू राय जितेन्द्र गुर्जर महिला आरक्षक भारती सेन!!
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है