Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ कैलाश बर्फा


गंधवानी उद्देश्य- नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना.
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन आदरणीय कलेक्टर साहब डॉ पंकज जैन के मार्गदर्शन में किया गया । उक्त मेले का उद्देश्य सभी हितग्राहियों का हेल्थ आईडी बनाना, पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनाना , गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एव हाई रिस्क महिलाओ का चिन्हांकन कर परीक्षण ओर उपचार किया जाना है , स्वास्थ्य योजना का लाभ देना एवं सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है ।
मेले का शुभारंभ माननीय विधायक महोदय श्री उमंग सिंघार, सांसद प्रतिनिधि श्री शिवपाल आर्य, जनपद पन्चायत अध्यक्षा श्रीमती कमला धार्वे, ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष श्री सतपाल बरनाला, बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्री मोहन मुलेवा, श्री बाल्या चौहान, श्री रामखंडेलवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंच पर सीएमएचओ डॉ शिरीष रघुवंशी जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश मुवेल उपस्थित थे । मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शिरीष रघुवंशी द्वारा कैम्प के संबंद्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
कैंप समाप्ति तक प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कुल 1639 हितग्राहियों को लाभ दिया गया जिसमें 0-18 वर्ष के 329, 18 से 30 वर्ष के 580, 30 से 60 वर्ष के 443 एवं 60 वर्ष के ऊपर 287 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया ।
इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को 61 आयरन सुक्रोज, पात्र हितग्राहियों के 23 आयुष्मान कार्ड एवं कुल 223 हितग्राहियों का हेल्थ कार्ड डाटा, मलेरिया मरीजों की कुल 107 लोगों की स्लाइड बनायीं गई।
इसके अलावा रक्तदान भी किया गया जिसमें तहसीलदार श्री सुनील करवरे, बीईई चेतन माधवलाल गोयल, सीएचओ उमेश, शुभम, विक्रम, दिनेश सहित कुल 16 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही डॉ एम डी भारती के द्वारा दन्त फ्लोरोसिस का परीक्षण किया गया जिसमें 11 मरीज दन्त फ्लोरोसिस से पीडीत मिले।
मेले में सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे । मेले की सम्पूर्ण तैयारी डॉ वीरेंद्र रघुवंशी डीपीएम, श्री मुकेश मालवीय, डीसीएम के मार्गदर्शन में बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीपीएम शेरसिह मुवेल, बीसीएम रूपसिंह पटेल, बीएम दयाराम डावर, मोहन मंडलोई, अशोक पन्वार, अनीता राठौर, अजय मुझाल्दा, रम्भु अलावा, सिराजुद्दीन मुल्तानी के साथ सभी कर्मचारीयो के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आईसी एवम ग्रामीण क्षेत्रो के हितग्राहियों को उचित परीक्षण हेतु समुचित व्यवस्था करवाई गई । ग्रामीण क्षेत्र से आये इतनी संख्या में लाने का दायित्व सीएचओ, एएनएम, एवं आशा पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता का रहा है । विशेष सहयोग अस्पताल के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारीयो का का रहा । विधायक महोदय द्वारा अस्पताल में लैब को और सुविधापूर्ण बनाने के लिए 2 लाख की विधायक निधि से राशी देने की घोषणा की, जिसके लिए डॉ पूरनसिह खंड चिकित्सा अधिकारी गंधवानी द्वारा धन्यवाद दिया। समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त एमओ डॉ हरीश आर्य द्वारा किया गया । तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा मेले मे प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं का प्रचार करने के लिए स्टाल लगाया गया था, इसके अलावा टीबी और कुष्ठ बिमारियो के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए और इनसे सम्बंधित बीमारियो के लिए दवाइंया वितरित करने के लिए भी स्टाल लगाया गया था। इन सबके अलावा मलेरिया, एनसीडी, फ़ूड विभाग, आयुष विभाग, आरबीएसके, महिला एवं बाल विकास विभाग की भी प्रदर्शनी लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से आयुष विभाग एवं महिला बाल विकास योजनाओ का प्रचार प्रसार किया गया साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अलग अलग सेवाओ के माध्यम बताये गए और हितग्राही मुल्क योजनाओ की जानकारी प्रदर्शित की गई गंधवानी से न्यूज24×7इंडिया के ब्यूरो चीफ कैलाश बर्फा की खबर