पंकज दुबे रिपोर्टर


✍️ थाना चौरई से बड़ी खबर!
‼️चौरई पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही।।
‼️आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया मुजाहिद।।
‼️आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते युवक गिरफ्तार।।
( ✍️ पत्रकार महेश शिवहरे जुन्नारदेव/ रितेश राय छिंदवाड़ा/ गौरव पटेल उमरानाला/ भुजेंद्र शर्मा चौरई/ अजय सेन चौरई/ मनोज साहू चौरई/ सुदेश जायसवाल मोरडोंगरी )
‼️चौरई/ जुन्नारदेव/ छिंदवाड़ा/ उमरानाला:- जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके के आदेशानुसार और एसडीओपी चौरई प्रीतम सिंह बालरे के कुशल निर्देशन में चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने शहर के व्यस्तम क्षेत्र की चांद रोड पर मुखबिर की पुख्ता सूचना पर एक मकान से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।।
✍️ चौरई पुलिस को मौके से दो आधुनिक मोबाइल एवं एक कीपैड मोबाईल के साथ केलकुलेटर एक हिसाब किताब डायरी आरोपी के पास से बरामद हुआ है।।
✒️ आरोपी के कब्जे से करीब ₹ 15000 के सट्टे का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला है।।
‼️वैसे जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले भर में चलाए जा रही अवैध मादक पदार्थ.जुआ सट्टा की रोकथाम अभियान के तहत इस कार्यवाही को मूर्तरूप दिया गया।।
✒️ इधर शातिर आरोपी खायीबाज मुजाहिद के चांद रोड स्तिथ मकान पर दबिश के समय दबंग थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के साथ हमराह थाने के बल से एएसआई शैलेश ठाकुर,प्रधान आरक्षक दिनेश यादव,सतीश, योगेश, रामकुमार, अभिषेक बघेल साथ थे।।
✒️ थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने इस आरोपी के खिलाफ धारा 4(ए) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस अन्दर-बाहर के खेल में कितने लोग और शामिल है उनकी जांच पड़ताल जारी है।।
‼️चौरई पुलिस की जुआ ,सट्टा अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार हो रही कार्यवाही की चहुओर प्रसंशा की जा रही वही अवैध कार्य करने वालो में हड़कंप मची है।।
More Stories
अब फर्जी पत्रकारों पर होगी कारवाई जिसमे यूट्यूबरो की खेर नही
खनिज के अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित कार्यवाही
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल