Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीयचीफ न्यूज 24×7 इंडिया

गुना,बूथ को मजबूत करने त्रिदेव ( बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलए) को दिया गया प्रशिक्षण : संजीव कांकर*

भाजपा गुना की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न:* 

बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एलए 2 ये त्रिदेव है पार्टी की रीढ़: श्री मिश्रा

गुना। भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की मंडल त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला 24 अप्रेल रविवार को शरस्वती शिशु विधा मंदिर गौशाला में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ की गई। उक्त कार्यशाला में जिले के संगठन प्रभारी संजीव कांकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रदेश से प्रशिक्षक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्रा का आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  जिला प्रभारी श्री कांकर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन व बूथों में बनाए गए अध्यक्ष महामंत्री बीएलए 2 जिसे पार्टी ने त्रिदेव की संज्ञा दी है, इन सभी की कार्यशाला मंडल स्तर पर 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ हैl आज की कार्यशाला में मण्डल स्तरीय कार्यशाला के निमित्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है l इस कार्यशाला से कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र समिति को सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए बूथ समितियों का प्रशिक्षण कर पार्टी को ओर मजबूती प्रदान करें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने बताया कि बूथ अध्यक्ष एवम बूथ समिती अपने आप में एक सक्षम इकाई भविष्य में सिद्ध होगी। बूथ समिति भविष्य में संगठन के सभी कार्यक्रम और कार्यपद्धती को अंगीकार करते हुए मतदान केंद्र को सुद्रण बनाएगी। बक्ता श्री मिश्रा ने त्रिदेव कार्यशाला में आईटी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ के 22 करणीय कार्य, भाजपा :विचार कार्य पद्धति एवं सोशल मीडिया , हमारा व्यवहार विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एलए 2 ये त्रिदेव है पार्टी की रीढ़ है। साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर के महत्व को बताया। कार्यशाला में जिला महामंत्री हेमराज किरार ने आगामी कार्यक्रमों व बूथ विस्तार योजना पर जानकारी दी। एवं स्वागत भाषण व संचालन जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव ने किया व आभार मुकेश जाटव ने माना। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिले के 17 मंडलों के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी एवं जिला कार्यशाला के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल राजपूत सहित आईटी का प्रशिक्षण मंडलों में देने जाने वाले प्रशिक्षक गण अपेक्षित रहें।