Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीयचीफ न्यूज 24×7 इंडिया


गुना। कोरोना संक्रमण से बचने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि रविवार को नगर में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का स्थाई टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाएं गए। जिनको कोर्बेवेक्स वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। नगर में 12 से 14 वर्ष के बालक बालिकाएं जिनको कोर्बेवेक्स वैक्सीन लगने के बाद 28 दिन पूरे हो गया है वह अपना दूसरा डोज अपने स्कूल में अथवा 12 से 14 आयु वर्ग के लिए शहर में बनाए गए स्थाई टीकाकरण केन्द्र शा.उ.मा. विद्यालय क्रमांक 2 जयस्तंभ चौराहा पर बने केंद्र पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुँचकर रविवार सहित सातों दिन दूसरा डोज का टीका लगवा सकते है।
तो वही 15 से 18 वर्ष के बच्चों का स्थाई टीकाकरण केंद्र उत्कृष्ट विधालय जयस्तंभ चौराहा को बनाया गया है। जिसमे किसी भी स्कूल के इस आयुवर्ग के बच्चों को कोवेक्सिन का पहला एवं दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। 
18 + एवं फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर वर्करों को रेडक्रॉस भवन में लग रहे है टीका

श्री जैन ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर एवं फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर वर्करों एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए स्थाई टीकाकरण केंद्र जिला चिकित्सालय के रेडक्रॉस भवन एवं बूढ़े बालाजी उप स्वास्थ्य केंद्र पर बने टीकाकरण केंद्र पर सातो दिन कोविशील्ड व कोवेक्सिन का पहला व दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। 

19 लाख 61हजार लोंगो का हुआ टीकाकरण

श्री जैन ने बताया कि जिले मे आज दिनांक तक 19 लाख 601हजार 474 से अधिक लोंगो का टीकाकरण हो चुका है। जिसमें 10 लाख 400 लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। तो वही 9 लाख 47 हजार 885 लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण हो चुका है। तो वही फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोंगो को 13 हजार 195 बुस्टर डोज का टीकाकरण किया गया।