Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा रिपोर्टर ब्रजेश पाटिल

हरदा सिराली बढती महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा सोमवार दोपहर 12 बजे बढती महंगाई के विरोध में गांधी चौक सिराली पहुंचकर अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और किसान कार्यकर्ताओं के द्वारा बंद ट्रैक्टर ट्राली पर जनरेटर एंव गैस सिलेंडर रखकर बढती डीजल पेट्रोल की कीमतों के विरोध में रोड पर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा बंद ट्रैक्टर ट्राली पर गैस सिलेंडर एवं जनरेटर रखकर तहसील मुख्यालय पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की। इस दौरान अभिजित शाह ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार विफल साबित हुई है। घरेलू गैस में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई जिससे घर का बजट बिगड़ गया है। वही पेट्रोल 121 रूपये तो डीजल 102 रूपये है, जिससे आमजनता का तेल निकाल दिया है। माल भाड़ा बढ़ने से महंगाई और बढ़ रही है। अभी भी रोजाना पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।
बढ़ती हुई महंगाई एवं डीजल पेट्रोल पर लगाए जा रहे सरकारी टैक्स कम किया जाए जो अंतरराष्ट्रीय बाजार मे क्रूड ऑयल का भाव प्रति एक बेरल के हिसाब से तय किया जाता है , ज्ञात हो एक बेरल मे लगभग 158 लीटर तेल आता है, आज दिनांक 25/04/22 को क्रूड ऑयल का अंतरराष्ट्रीय भाव लगभग 100 डॉलर यानी 7650 रुपया प्रति बेरल है, जो कि 2012 के प्रति बैरल भाव से काफी कम है, (एक डॉलर की कीमत लगभग 76,50 पैसे चल रही है ) इस हिसाब से एक लीटर पेट्रोल का भाव 49(उन्नचास) रुपए प्रति लीटर हुआ जिस पर 3 रुपए सरकार अपना मुनाफा और 25 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से रिफाइनिंग चार्ज जोड़ कर भी भाजपा सरकार देश वासियों को पेट्रोल और डीजल 54 रुपये 50 पैसे के दर से बेच सकती है, जवकि देश में अभी पेट्रोल 118 और डीजल 102 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है ,जिस से साफ स्पष्ट होता है, केंद्र और प्रदेश सरकार मिल कर 54,50 के पेट्रोल पर 63 रुपए 50 पैसे का टेक्स वसूल कर भारी मुनाफा कमा रही है जो कि अनुचित है, 654/50 के पेट्रोल पर 63.50 का टेक्स वसूलना वैसा ही है जैसा एक गरीब आदमी से मूल से ज्यादा ब्याज वसूलना महंगाई के इस दौर मे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ साथ किसान भाइयों का भी अपना घर चला पाना असम्भव सा हो गया है, इसीलिए हम सभी की यह मांग ही कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपने मुनाफे मे से टैक्स को कम कर आम जनता को राहत दे, ज्ञापन सौपते समय अभिजित शाह ,नागू पटेल, उमेश पाटिल, संजय साद, संतोष चौहान, पवन साध, पूनम रानवे सुरेश अग्रवाल, सोनू उपाध्याय, शिवदास पिपल्दे, सुरेश रानवे,