राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर -सोमवार को जनपद पंचायत सरदारपुर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक एवं तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सौंपकर जनपद पंचायत सरदारपुर मे मनरेगा योजना के अंतर्गत सामग्री के बिलो का भुगतान करने ग्राम पंचायतो मे 15वे वित्त की राशि की किश्त जारी करने ग्राम पंचायतो मे प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मे वृध्दि करने की मांग की गई ज्ञापन मे बताया गया है कि जनपद पंचायत सरदारपुर की समस्त ग्राम पंचायतो मे मनरेगा योजना से वर्ष 2021-22 मे किये गये हितग्राही मूलक निर्माण कार्य एवं अन्य निर्माण कार्य गौशाला सेट निर्माण, निस्तार तालाब, सीसी रोड, सुदूर सडक निर्माण आदि अन्य मनरेगा के कार्यो मे सामग्री के बिलो का भुगतान विगत 06 माह से नही हुआ है, जिसकी वजह से ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य बन्द पडे है, सरदारपुर जनपद पंचायत मे 09 करोड की राशि का भूगतान शेष है।राज्य सरकार से मिलने वाली 15वे वित्त की राशि की किश्त भी पंचायतो को नही मिली है जिसे जारी करवाया जाए।
ग्राम पंचायतो मे प्रधानमंत्री आवास योजना मे वर्तमान मे 01.20 लाख रूपयें की राशि मिलती है जबकि शहरी क्षेत्र मे 02.50 लाख रूपये मिलते है, इसलिए बढती महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र मे 01.20 लाख से बढाकर 03 लाख रूपये किया जाए।
ज्ञापन सौपते समय सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा (माही उद्गम क्षेत्र मिंडा,)
उपाध्यक्ष कैलाश भूरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी दिलीप वसुनिया, भुवान सिंह खरेली, बाबू संरपच, संतोष भाभर, कान्हा निनामा,भारत डामर, सुनील गामड़, निंदिया डामर, बाबू खराड़ी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…