Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को लगभग 10 लाख रूपये कीमत की 100 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। दिनांक 26.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.04.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत शंकरपुर स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने की फिराक में खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे को क्राईम ब्रांच तथा थाना बहोड़ापुर की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में डीएसपी, अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 25/26.04.2022 की दरमियानी रात थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी. अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत शंकरपुर स्टेडियम के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसनेेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक सफेद रंग की पालीथिन से 100.30 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, जप्त स्मैक की अनुमानित कीमती लगभग 10 लाख रूपये है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ करने पर उसने स्वयं को उरई जिला जालौन(उ.प्र.) का रहने वाला बताया तथा उसके द्वारा मैनपुरी उ0प्र0 से स्मैक लाकर ग्वालियर में किन-किन लोगों को बैची जाती थी, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये स्मैक तस्कर के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0 263/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

जप्त मशरूका:- 100.30 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 10 लाख रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी. अमर सिंह सिकरवार थाना क्राईम ब्रांच की टीम- उनि राजीव बिरथरे, प्र.आर. रामबाबू, आर. अनिल गुप्ता, रणवीर यादव, अभिषेक तोमर, राघवेन्द्र थाना बहोड़ापुर की टीम- उप निरी. मोहर सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र यादव, आरक्षक धर्मेंद्र तोमर, अनुवेन्द्र तोमर, विजय गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।