पंकज दुबे रिपोर्टर


‼कोतवाली कोतवाल की तत्परता और अदभुत कार्यशैली को सेल्यूट।।
‼बिन समय गवाएं कोतवाल ने करवा दी घेराबंदी व सूचना तंत्र को सक्रिय।।
✍➡ छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत को अचानक सूचना मिली कि शहर के नूरी मस्जिद के पास यादव कॉलोनी के इलाके से चार नन्हे मुन्ने छोटी उम्र के बच्चे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं।।
‼उक्त सूचना गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल कोतवाली कोतवाल ने जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल सीएसपी मोतीलाल कुशवाह से घटना के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने मातहत सहयोगी बल को उचित दिशानिर्देश देकर रवाना किया।।
‼इसके साथ ही शहर भर के तमाम संभावित रास्तों एवं रास्ते में पड़ने वाले कैमरे व दुकानदारों से पूछताछ करना प्रारंभ कर दिया।।
‼इसी श्रृंखला से पता चला कि ये ही चार बच्चे अचानक दिन के करीब 3:00 बजे खेलते खालते घूमते फिरते साइकल से शहर के बाहर चले गए और शहर बड़ा होने से घबराकर रास्ता भूल कर मुलताई रोड पर खुनाझिर खुर्द रोड तरफ पहुंच गए।।
‼वहां पर जाकर जब इनको रास्ता समझ में नहीं आया और ये बच्चे घबरा हुए चिंतित से दिखे तो गांव वाले लोगों ने इन्हें बड़े इत्मीनान से बैठाकर इनका नाम पता पूछ कर तत्काल कोतवाली कोतवाल सहित इनके परिजनों को सूचना दिए।।
‼जिस पर से कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत ने तत्काल उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें साथ लेकर सभी बच्चो को सुरक्षित लाकर उनके परिजनों को काफी हिदायत के साथ सौप दिया गया।।
‼परेशान परिजनों के बच्चे सुरक्षा से व सही सलामत घर पहुँच जाने पर उन्होंने कोतवाली कोतवाल एसएस जगेत व थाना बल का आभार प्रगट किया।।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*