Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा 30 अप्रैल।सद्भावना मंच खंडवा ने खंडवा के गौरव खंडवा के पहले वायु सेना के जांबाज विंग कमांडर श्री के के पाठक(श्री सतीश पाठक)का साल श्रीफल माला से सम्मान किया।माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि भारतीय सेना में इतने बड़े पद की जिम्मेदारी निभाने के बाद भी श्री पाठक की यह सादगी निमाड़ की माटी का ही कमाल है।श्री पाठक पर खंडवा को ही नहीं पूरे देश को नाज है और सदैव रहेगा। श्री पाठक ने कहा यूं तो मेरा कई जगह सम्मान हुआ किंतु पहली बार अपने ही शहर में सम्मान पाकर मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। समाजसेवी कमल नागपाल ने कहा कि सदभावना मंच आपका सम्मान करते हुए स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा है।इस कार्यक्रम में सर्वश्री प्रमोद जैन,डॉ जगदीशचंद्र चौरे,एन के दवे,गणेश भावसार,कमल नागपाल,प्रियंक पाठक, डा मुरली कोड़वानी, डॉक्टर एमएम कुरेशी, रजत सोनी एडवोकेट,आदि उपस्थित रहे।अंत में श्री पाठक ने सम्मान से अभिभूत श्री पाठक ने कहा कि अपने शहर में अपनों के द्वारा हुए इस सम्मान को आजीवन याद रखूँगा।