Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को दो मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

🔴 थाना गोले का मन्दिर क्षेत्र में राजावत कॉम्पलेक्स पर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए दो सटोरियों को पकड़ा।
🔴 आईडी उपलब्ध कराने वाले इनके साथी पर भी पुलिस ने की कार्यवाही।
🔴 मुम्बई इंडियन व राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
🔴 पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरियों से 02 मोबाइल कीमती लगभग 01 लाख रूपये तथा लगभग 10 लाख का हिसाब-किताब मिला।

ग्वालियर 01.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 30.04.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोले का मन्दिर क्षेत्र स्थित राजावत कॉम्पलेक्स के पास कुछ लोग मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना गोले का मन्दिर की पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे व्यक्ति पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान राजावत कॉम्पलेक्स के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को राजावत कॉम्पलेक्स के पास मुखबिर के बताये अनुसार दो व्यक्ति खड़े दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग मुम्बई इंडियन व राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये दोनों सटोरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक आईफोन-12 तथा एक वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया जिसमें लगभग 10 लाख का हिसाब-किताब मिला है। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और 99हब आईडी के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह एक अन्य व्यक्ति से कमीशन पर आईडी प्राप्त करते हैं। आईडी उपलब्ध कराने वाले तथा पकड़े गये दोनों सटोरिया के खिलाफ थाना गोले का मन्दिर में अप0क्र0 280/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- एक आईफोन-12 तथा एक वीवो कम्पनी का मोबाइल कुल कीमती लगभग 01 लाख रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक विनय शर्मा क्राईम ब्रांच टीम- उनि नरेन्द्र सिसौदिया, प्र.आर. मनीष चौहान, आर. रणवीर यादव, राघवेन्द्र भदौरिया, जितेन्द्र बरैया, राजीव शुक्ला थाना गोले का मन्दिर टीम- उनि बृजमोहन शर्मा, आर. हरिकिशन, योगेन्द्र सिंह, म.आर. मोहिनी चतुर्वेदी, प्रियंका भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।