Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने कार में मोबाइल व लेपटॉप पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को किया गिरफ्तार

🔴 थाना थाटीपुर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों कार में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
🔴 पुलिस टीम को 02 मोबाइल, एक लेपटॉप तथा 80 हजार रूपये नगद तथा एक स्कार्पियो कार कुल मशरूका 08 लाख 10 हजार का जप्त किया गया।
🔴 सटोरियों द्वारा एजेंट.99हब एवं सुपर.99हब.इन वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता था।

ग्वालियर 01.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए दिनांक 30.04.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान भूतेश्वर मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उनके मोबाइल में एजेंट.99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आईपीएल का सट्टा खिला रहे थे। लेपटाप को चैक करने पर उसमें सुपर.99हब.इन की वेबसाईट खुली मिली, जिस पर आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा था। दोनों सटोरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस टीम को एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल, एक एचपी कम्पनी का लेपटाप तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार एवं 80 हजार रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से मिले मोबाइल व लेपटाप में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। उक्त दोनों पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप.क्र. 286/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल, एक एचपी कम्पनी का लेपटाप तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार एवं 80 हजार रूपये नगद कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 08 लाख 10 हजार रूपयेे।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी क्राईम ब्रांच टीम- म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. संजय जादौन, भगवती सोलंकी, आर. नरवीर राणा, जैनेन्द्र गुर्जर, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव तथा थाना थाटीपुर टीम:-उनि संजेश भदौरिया, प्र.आर. मुकेश सिंह चौहान, आर. आकाश तोमर, रंजीत गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।