Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने कार में ऑनलाईन सट्टा खिला रहे एक सट्टेवाज को 35 हजार रूपये नगद, मोबाइल व कार सहित किया गिरफ्तार

🔴 थाना कोतवाली क्षेत्र के बालाबाई का बाजार में कार में बैठकर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सटोरिया को पकड़ा।
🔴 पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरिया से 01 मोबाइल, 35 हजार रूपये नगद, एक ‘‘किया सैलटोस’’ कार कीमती 12 लाख तथा मोबाइल में 01 करोड़ 40 लाख से अधिक का हिसाब-किताब मिला।

ग्वालियर 01.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 30.04.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बालाबाई का बाजार में एक व्यक्ति सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस कार’’ में राजस्थान रॉयल्स और मुम्बई इंडियन के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को सट्टेवाज को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया तथा सीएसपी लश्कर श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजीव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान बालाबाई का बाजार के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को थाना कोतवाली क्षेत्र में बालाबाई का बाजार, सब्जी मण्डी के पीछे मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस’’ कार में बैठा दिखा, जो मोबाइल पर लगातार बात कर मोबाइल पर ही आईपीएल पर सट्टा लगा रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति के मोबाइल चैक करने पर उसमे 99हब वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह राजस्थान रॉयल्स और मुम्बई इंडियन के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था और जप्त मोबाइल में लगभग 01 करोड़ 40 लाख रूपये का हिसाब-किताव मिला। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से 35 हजार रूपये नगद तथा एक विवो कम्पनी का मोबाइल एवं एक सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस’’ कार को जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से 18 आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाता था और उसके 200 से अधिक क्लाइंट हैं। पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना कोतवाली में अप0क्र0 107/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। ग्वालियर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

बरामद मशरूका:- एक मोबाइल तथा 35 हजार रूपये नगद एवं एक सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस’’ कार कीमती 12 लाख रूपये की जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजीव गुप्ता क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. अनिल गुप्ता, आरक्षक आशीष शर्मा, सोनू परिहार, गौरव आर्य थाना कोतवाली टीम- सउनि अजेंद्र सिंह, अनूप शर्मा, प्र.आर. श्याम सिंह, आर. प्रदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।