Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा रिपोर्टर

गुना। भारतीय जनता पार्टी जिला गुना के सभी 17 मंडलो में 30 अप्रैल एवं 1 मई को भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतर्त्व मे त्रिदेव (बुथ अध्यक्ष,महामंत्री,बी.एल.ए) प्रशिक्षण वर्ग हुए संपन्न।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की शनिवार को 11 मंडलों मे त्रिदेव कार्यकताओं ने प्रशिक्षण लिया तो वहीं रविवार को
सिरसी गुना नगर बा म्याना मंडल मैं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। म्याना मंडल का प्रशिक्षण में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी ने त्रिदेव कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हमारा व्यवहार पर प्रकाश डाला तो वही सिरसी मंडल में जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।
विगत माह में बूथ विस्तारक अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलो में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ समिति की संरचना की गई पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बूथ समिति के माध्यम से नीचे तक पहुंचने का एवं जनता से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम जिसे त्रिदेव का नाम दिया गया वह। इस प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी के रीति नीति एवं कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट