श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर
तिनका सामाजिक संस्था के द्वारा लगातार गृह जिला ही नहीं अपितु पूरे मध्यप्रदेश प्रदेश का नाम रोशन कर रही है इस बार भी तिनका की जुडो खिलाडी अमिषा पिता रूपसिंग काले ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बेंगलुरु में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक अर्जित किया है । तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व जिला कराटे संघ अध्यक्ष रितेश तिवारी ने बताया ज्ञानेंद्र पिता अर्जुनसिंग तोमर ने वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता गुजरात के आनंद शहर में 78 किलो वजन वर्ग भार में स्वर्ण पदक अर्जित किया वहीं पर अर्पण सांखला को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा, साथ ही सीनियर 55 किलो बजन भार में लोकेश रामविलास प्रधान ने कांस्य पदक अर्जित कर फिर से मध्यप्रदेश को गौरान्वित किया है।तिनका सामाजिक संस्था मध्यप्रदेशके लैंगिक समानता पर कार्य कर रही है जिसके खिलाडी खेल के साथ साथ बेहतर नागरिक भी बन कर निकल रहे है खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्द्धि पर जिला खेल अधिकारी महोदिया उमा पटेल ,जिला कराटे संघ की सचिव मना मंडलेकर ने बधाई दी है खिलाड़ियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…