Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक रूप से संपन्न करने हेतु पुलिस/प्रशासन सख्त
त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु की गई आम जनता से अपील

आगामी त्यौहारों ईद-उल फित्र परशुराम जयंती आदि को मद्देनजर रखते हुए शांति पूर्वक सौहार्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज को पुलिस अधीक्षक उज्जैन , सत्येंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लेैग मार्च में अपर कलेक्टर संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया एसडीएम संजीव साहू व शहर के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारीगण थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य विशेष सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहे।
शासकीय वाहनों से फ्लैग मार्च हरि फाटक ब्रिज के नीचे से प्रारम्भ होकर उज्जैन शहर के सभी थाना क्षेत्र माधवनगर , देवासगेट , महाकाल,जीवाजीगंज,कोतवाली, खाराकुआ, नीलगंगा, चिमनगंज,पवासा,नागझिरी , नानाखेड़ा ,चिंतामन, भेरूगढ़ के संवेदनशील क्षेत्रों जैसे नलीयाबाखल, बैगमबाग, तोपखाना,गुदड़ी,पटनी बाजार, ,कमली मार्ग,केडी गेट,खजुर वाली मस्जिद, निकास चौराहा, बीमा चौराहा, सती गेट , सर्राफा से होते हुए छत्री चौक पर समाप्त हुआ। प्रत्येक संवेदनशील इलाके में सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने वाहन से उतरकर सदर की गलियों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया।
आमजन की सुरक्षा हेतु प्रत्येक धार्मिक स्थल पर सुरक्षा हेतु चैकिंग प्वाइंट बनाये गये है। त्यौहारों के दौरान शहर और जिले के सौहाद्र को बिगाड़ने अथवा शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जावेगी फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा आगामी सभी त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने आम जनता को आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामना देते हुये शांतिपूर्वक तरीके से मनाए जाने की अपील करते हुये कहा कि शहरवासियो की सुरक्षा के लिये उज्जैन पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, ।*