मोहन शर्मा रिपोर्टर
गुना जिले मे 19लाख 75हज़ार का हुआ टीकाकरण
कोरोना संक्रमण चौथी लहर से बचने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है। भाजपा जिला ठीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की 12 से 14 वर्ष के बच्चों ने आज दिनांक तक 45 हजार 290 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका हे। जिसमे से 20 हजार बच्चों ने कोर्बेवेक्स वेक्सीन के दोनों डोज का टीका लगवा कर कोरोना से लड़ने में कारगर वैक्सीन का सुरक्षा चक्र पहन लिया है।
अब इस आयुवर्ग के 25 हजार 290 बच्चों को दूसरा डोज लगना शेष रह गया हे। जिनको नगर मे बने स्थाई टीकाकरण केंद्र पर टीका कोर्बेवेक्स वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। नगर में 12 से 14 वर्ष के बालक बालिकाएं को कोर्बेवेक्स वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के बाद 28 दिन पूरे होने पर शहर में बनाए गए स्थाई टीकाकरण केन्द्र शा.उ.मा. विद्यालय क्रमांक 2 जयस्तंभ चौराहा पर बने केंद्र पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुँचकर रविवार सहित सातों दिन दूसरा डोज का टीका लगवा सकते है।
श्री जैन ने बताया गई जिले मे 15 से 18 वर्ष के बच्चों का आज दिनांक तक 69 हजार से अधिक बच्चों को कौवेक्सीन के पहले डोज का ठीकाकरण किया जा चुका हे जिसमे 62 हजार बच्चों ने अपने दोनो डोज सम्पूर्ण कर लिए हे। इस आयुवर्ग को नगर मे स्थाई टीकाकरण केंद्र उत्कृष्ट विधालय जयस्तंभ चौराहा को बनाया गया है। जिसमे किसी भी स्कूल के इस आयुवर्ग के बच्चों को कोवेक्सिन का पहला एवं दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। तो वही 18 वर्ष से ऊपर को पहला व दूसरा डोज व फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर एवं 60 साल के ऊपर बालों को बूस्टर डोज जिला चिकत्सालय के रेड क्रॉस भवन एवं बूढ़े बालाजी उप स्वास्थ केंद्र पर टीकाकरण किया जा रहा हे।

19 लाख 75हजार लोंगो का हुआ टीकाकरण
श्री जैन ने बताया कि जिले मे आज दिनांक तक 19 लाख 75हजार 650 से अधिक लोंगो का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा चुका है। जिसमें 10 लाख 3हजार 100लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। तो वही 9 लाख 59हजार 60 लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण हो चुका है। तो वही फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोंगो को 13 हजार 525 बुस्टर डोज का टीकाकरण किया गया।
गुना से मोहन शर्मा

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण