Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बौहरा(मुस्लिम) समाज ने ईद मिलन कार्यक्रम मे जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, टीकाकरण प्रभारी विकास जैन को किया सम्मानित।

मोहन शर्मा रिपोर्टर

शिववाणी
गुना। शिया दाऊदी बौहरा समाज की ईद के पावन अवसर पर सोमवार को बोहरा मस्जिद में आयोजित ईद मिलन 2022 कार्यक्रम मे कोरोना योद्धा विकास जैन नखराली को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया, श्री जैन को यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल, राघौगढ़ विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबा साहब जयवर्धन सिंह, गुना कलेक्टर फ्रैंक नोवल ए, गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा एवं बौहरा समाज के धर्मगुरु आमिल साहेब शेख मोहम्मद अब्दुल रसूल, सचिव हुजैफा फारिग, समन्वयक नूरुल हसन नूर सहित समाज की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री जैन को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित करने पर उन्होने समस्त बोहरा समाज को धन्यवाद देते हुए आभार जताया l साथ ही ईद के शुभ अवसर पर समाज के सभी सम्मानीय वरिष्ठ जनों एवं युवा साथियों को ईद की बधाई और शुभकामना दी और परस्पर प्रेम और भाईचारे के साथ गुना, प्रदेश एवं देश की ख़ुशहाली और अमन शांति की प्रार्थना की।
ईद मिलन कार्यक्रम मे शहर के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष एवं बोहरा समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। बता दे कि श्री जैन द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से कोविड संकट काल मे अपनी जान की परवाह न कर पीड़ित की मदद करते हुए उनका सहयोग किया मरीजों को अस्पताल में पलंग दिलवाए एवं कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन, रेमडिसिवर इंजेक्शन, लॉकडाउन के बक्त जरूरत मंदों को सुखा राशन व अस्पताल में भोजन पैकेट के वितरण कर जिलेवासियों की मदद की। इसके अलावा श्री जैन ने पिछले एक वर्ष से टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवाकार्य करते हुए जिलेवासियों को टीकाकरण कराने प्रेरित किया व टीकाकरण केंद्रों पर प्रतिदिन सेवाकार्य करते हुए दिव्यांगों व बुजुर्गों को घर घर जाकर टीकाकरण कराया। जिसका नतीजा यह रहा कि कोविड की तीसरी लहर जिले को छू भी नही सकी।