इरफान अंसारी रिपोर्टर



गुना जिले में आज भगवान परशुराम जी की जयंती एवं का त्यौहार बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया जहां एक और मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पर एकत्रित होकर ईद की नमाज पढ़ी और गले मिलकर एक दूसरे को ईद मुबारक दी वहीं दूसरी ओर अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल समारोह निकालकर जयंती मनाई इसी क्रम में ग्राम में आना में मुस्लिम समुदायों ने ईद की नमाज पढ़कर ईद की बधाइयां दी ब्राह्मण समाज के लोगों ने चल समारोह निकालकर जयंती मनाई खास बात यह रही कि चल समारोह के दौरान हिंदू समाज के लोगों के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चल समारोह का जगह-जगह भव्य स्वागत किया साथ ही ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अशोक भार्गव जी के साफा बांधकर माला पहनाकर स्वागत किया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन का भी स्वागत किया एसडीओपी युवराज सिंह चौहान थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ईएसआई प्रियंका तिवारी तहसीलदार उदय भान सिंह जाटव पटवारी कपिल भार्गव के साथ-साथ समस्त प्रशासन का भी फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया सम्मान किया चल समारोह का स्वागत लोगों ने अपने घरों से फूल बरसा कर पटाखे चलाकर किया पुलिस प्रशासन का भी हर जगह चल समारोह में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो योगदान था ईद व परशुराम जयंती बड़ी शांतिपूर्वक तरीके से जिले में मनाई गई
गुना से मोहन शर्मा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है