गौरांग त्रिवेदी रिपोर्टर
निसरपुर(जिला धार म.प्र),श्री गौड़ सेहरा ब्राह्मण समाज निसरपुर द्वारा आज श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं धर्मशाला का अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भूमि पूजन किया गया।इस पावन तिथि को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।समाज जनों ने भूमि पूजन के पश्चात भगवान परशुराम कापूजनकर ,महाआरती एवं प्रसादी का भोग लगाया।पूजन के मुख्य यजमान पं वासुदेव पाठक रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के वरिष्ट जानो के साथ युवा साथियो का सहयोग सराहनीय रहा।भगवान परशुराम का आशीर्वाद सदा बना रहे ,ऐसी मंगल कामना कर सभी समाज बंधुओं ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित करी।



More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक