Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कौशलेंद्र तोमर रिपोर्टर

पोरसा,,,,,,,,,,,,,,, भगवान सच्चे इंसान को ज्यादा पसंद करते हैं जिसके मन में छल एवं कपट होता है उनको भगवान प्राप्त नहीं होते डॉ सुरेश शास्त्री,,,,
ग्राम मडोखर में शिरोमणि सिंह तोमर द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में डाक्टर सुरेश शास्त्री, शास्त्री जी ने कहा कि हमारे लाख प्रयत्न करने के बाद भी हमारे पवित्र हृदय में विकारों का समावेश हो ही जाता है। जिस प्रकार एक बंद कमरे में धूल के कण पहुँच ही जाते हैं और उसे गंदा कर देते हैं, उसी प्रकार विकारों का हमारे अंदर प्रवेश होना एक स्वाभाविक बात है। इसके लिए हम नियमित रूप से सत्संग और संतों की वाणी का पान करें तो सभी प्रकार के विकारों से बचा जा सकता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष आदि विकार बाह्य स्थूल स्वरूप के नहीं हैं। अंतः इन विकारों को बाह्य साधनों से शुद्ध नहीं किया जा सकता है। ये विकार तो अंतःकरण पर सूक्ष्म रूप में छाये रहते हैं, इसलिए इसके लिए सूक्ष्म साधनों की आवश्यकता होती है। जैसे, सूर्य की किरणें जो सूक्ष्म हैं, गंध को पवित्र कर देती हैं, उसी प्रकार ये विकार भी स्वच्छ होते हैं, लेकिन परमात्मा और संतों के प्रकाश को अपने अंदर धारण करने पर यह विकार हट जाते है संत श्री ने कहा कि सत्संग से यह विकार जो सत्, रज और तम गुणों से प्रभावित रहते हैं, अपनी विषमता को त्यागकर समता में आ जाते हैं। आत्मा का प्रकाश प्रस्फुटित होकर उसी प्रकार दिखने लगता है, जिस प्रकार काई को हटाने पर निर्मल जल दिखाई देने लगता है। ऐसा निर्मल मन ही परमात्मा से साक्षात्कार का अधिकारी बन सकता है, उन्होंने कहा कि सभी संत-महात्मा कहते हैं कि प्रभु का दर्शन सर्वव्याप्त है। प्रकृति के कण-कण में भगवान का दर्शन होता है। जिस साधना में प्रेम की मिठास न हो, वह व्यर्थ का शारीरिक परिश्रम है। भक्ति, ज्ञान, योग, साधना ये सभी प्रभु की कृपा-प्राप्ति की सीढ़ियॉं हैं, जिन्हें संसार के प्राणियों से प्रेम नहीं, जिन्हें भगवान की वस्तुओं से प्रेम नहीं, ऐसे कठोर हृदय को भगवान दर्शन नहीं देते उन्होंने कहा कि भगवान शिव कहते है कि निर्मल मन जन सो मोहि पावा,मोहि कपट छल छिद्र न भावा।इसलिए पूजा में प्रेम का भाव सर्वोपरि होना चाहिए। हमारी पूजा में निष्काम भाव का रस होना चाहिए तभी हमें प्रसाद की कामना करनी चाहिए कार्यक्रम के अंत में आत्म कल्याण की कामना के लिए भगवान से सामूहिक प्रार्थना की गई,,,,, मूल पाठ डॉ दिलीप शास्त्री,मंत्र जाप रामभरोसी लाल दुबे,वीरेन्द्र शर्मा, अशोक दुबे, शिवनाथ खेमरिया, एवं तबला पर पंडित संगीत शर्मा,ओरगन पर पंडित प्रमोद शर्मा,हरमोनियम पर पंडित बीरेश शर्मा,पेढ पर मोनू,,, आज कथा सुनने ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश शर्मा पहुंचे एवं उनके द्वारा डॉ सुरेश शास्त्री एवं डॉ दिलीप शास्त्री जी का सम्मान किया गया,,,,,सहयोग कर रहे हैं,,,,व्यवस्थाएं ग्रामीणौने व भक्त मंडल के सदस्यों ने देखी