Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा रिपोर्टर

चार धाम यात्रा- 2022। 
अक्षय तृतीया पर्व आते ही आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट आज मंगलवार को खुल गए हैं। चारधाम यात्रा आज उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ के कपाट 6 मई को खुलेंगे वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे। इससे पहले आज अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 बजे खोल दिए गए उद्घाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की गई है जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12:15 बजे खोल दिए जाएंगे।

रिकॉर्ड संख्या में आ सकते है श्रद्धालु

बीते 2 साल कोरोना संक्रमण के कारण सख्त गाइडलाइन लागू थी, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण कम होने के बाद छूट मिलने के कारण रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों में रोज दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय की है। मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ में 15,000 तीर्थ यात्री, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्री रोज दर्शन करने जा सकते हैं। यह व्यवस्था आगानी 45 दिनों के लिए है।

कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं

इस साल चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है। तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराना होगा। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया जारी है। उद्घाटन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 3 मई को हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से गंगोत्री धाम पहुंचे और उद्घाटन में शामिल हुए।