इरफान अंसारी रिपोर्टर

थाना चिमनगंज पुलिस ने एक 07 वर्षीय बालिका व एक 05 वर्ष के बालक को 05 घंटो के भीतर दस्तयाब करने मे पाई सफलता
मामा के घर अच्छा न लगने पर पर नानी के घर जाने के लिए बिना बताए जा रहे थे
मात्र 5 घण्टे में 40 से 50 फुटेज चेक कर बच्चों को
टीम ने जीरो प्वाइंट ब्रिज के पास से ढूंढ लिया
जानकारी देते हुए थानां प्रभारी जितेन्द्र भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया दोनों बच्चों को
माता पिता के सुपुर्द कर दिया है आगे जानकारी देते हुए बताया करीब सुबह 10.30 बजे फरियादीया ने थाना चिमनगंज पर सूचना दी की उसके भांजा व भांजी कुछ दिनो के लिए गांधी नगर थाना पंवासा से ढांचा भवन अपने मामा के घर आए थे। आज सुबह से ही घर से कहीं चले गए है व अपने साथ एक छोटा बैग भी लेकर गए है। आस पड़ोस में भी तलाश की तो वहां पर भी नहीं मिले।भांजी की उम्र करिबन 07 साल और भांजे की उम्र करिबन 05 साल है। थानां प्रभारी ने तुरंत टीम अलर्ट कर बच्चों को ढूंढने के।लिए आदेश दिए
पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा थाना प्रभारी चिमनगंज जितेन्द्र भास्कर व टीम की सराहना की
बच्चो ने बताया की उन्हें मामा के घर अच्छा नहीं लग रहा था इस वजह से वह छोटा बैग लेकर परनानी के घर ग्राम करोदिया जाने के लिए निकल गए थे
बाद में पूछताछ कर दोनो बच्चो को उनके पिता कालु मालवीय को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।
चिमंगज थाने के इस प्रकार किए गए कार्यों से आम जनता की नजरों में पुलिस की छवि बेहतर होती है तथा आमजन के मन में पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है, थाना चिमनगंज पुलिस का कार्य प्रशंसनीय रहा*।
सराहनीय भूमिका सराहनीय कार्य में प्रभारी जितेन्द्र भास्कर, प्र आर आशुतोष, प्र आर दिनेश, प्र आर शैलेश योगी,आर श्यामवरन , सैनिक चंदन की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी