Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

बदेरा थाना को मिली सफलता 2 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा आरोपी को भेजा गया जेल

*श्रीमान धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री एस.के जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सतना, श्रीमान लोकेश डॉबर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैहर सतना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदेरा उनि राजश्री रोहित के नेतृत्व में मिली कामयाबी

*घटना का विवरण

  • दिनांक 06.05.22 को थाना बदेरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मो.सा. MP21 MN8253 से एक काले रंग के स्कूल बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर विक्री हेतु कारितलाई से ग्राम अजवाइन तरफ आ रहा है मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर ग्राम बैरागल सूचना की तस्दीक हेतु पहुंचे कि बेरागल पुलिया के पास मुखबीर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल से आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराह साक्षियों एवं पुलिस स्टाफ की मदद से पकड़ा गया एवम तलाशी ली गई तो उसके काले रंग के बैग से 2.4 किग्रा अवैध गांजा पाया गया जो पूछने पर बिक्री करने ले जाना बताया जिसे मौके पर उपस्थित गवाहन के समक्ष अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं मोटर सायकल को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया एवं आरोपी की गिरफ्तारी की गयी बाद थाना वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

*पंजीबद्ध अपराध क्रमांक धारा

अप. क्र. 150/22 धारा 8/20 (बी) एन.डी.पी.एस एक्ट

  • नाम पता आरोपी*
    अभय पटेल पिता रामलखन पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम कारितलाई थाना विजयराघवगढ जिला कटनी(म.प्र.)

*जस सामग्री
2.4 किग्रा अवैध गाजा (कीमती 24000 रुपये ) एवं हीरो एच.एफ. डिलक्स कंपनी की मोटर सायकल क्रमाक MP21MN8253 (कीमती 20000 रुपये )
कुल कीमती मसरूका 44000 रुपये

*सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उनि राजश्री रोहित, उनि अनिरुद्ध प्रसाद मिश्रा, सउनि गंगादीन वर्मा, प्र.आर.737 रामसिंह आर.128 अनिल यादव, आर.167 प्रकाश कुशवाहा, आर.287 शम्भू प्रसाद राय , आर.34 राहुल मिश्रा, आर. चा.548 जीतेन्द्र गुर्जर
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट