Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत* *कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत*

*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत*

*कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत*

*मेहगांव न्यूज़*📝 भिंड दतिया के एक दिवसीय दौरे पर शक्तिपीठ पीतांबरा माई दतिया से दर्शन कर मेहगांव में पधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश काग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुरेश पचौरी का मेहगांव आगमन पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री रामहरि शर्मा के नेतृत्व में शासकीय अस्पताल मेहगांव के सामने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी प्रकार हम सब को एकजुटता के साथ एकजुट होकर किसान मजदूर और गरीबों की हित में लड़ाई लड़ना है और हमारी यह जंग तब तक जारी रहेगी,जब तक हम 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनाएगे। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय पचौरी जी को को आश्वस्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत कर रहा है और हम आने वाले समय में भिंड जिले की पांचों विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार चौधरी, वरिष्ठ नेता इलियास खान, एडवोकेट पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर, पिछड़ा वर्ग काग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, म.प्र.किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सरदार सिंह गुर्जर, नाथूराम नागर, मनीष शिवहरे, संदीपन शर्मा, कल्लू गर्ग, रमेश काँकर, मोहन सिंह गुर्जर, इमरान खान, श्याम गुर्जर,आशीष शर्मा, गिरीश शर्मा, बृजेश मौर्य, अतेंद्र गुर्जर, कल्लू साँई, सुलेमान खान, विनोद शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।