Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन
नागदा क्षेत्र के आदतन अपराधी का मकान दूसरी बार किया गया धराशाही। सलमान लाला पर उज्जैन शहर के विभिन्न थानों पर पंजीबद्ध है कुल 09 अपराध थाना नागदा क्षेत्र के सबसे कुख्यात बदमाश सलमान लाला का लाखो का मकान किया जमींदोज आरोपी के अवैध अतिक्रमण को मध्य रात्रि से लगे लगभग 200 अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से हटाया

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया, एसडीएम नागदा आशुतोष गोस्वामी, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा श्याम चंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अवैध शराब माफियाओं, जुऑ/सट्टा चलाने वालों, गुण्डा-बदमाशो आदि पर कार्यवाही जारी है, साथ ही लगातार अवैध गतिविधिया संचालित करने वालो के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है।
थाना नागदा क्षेत्र के सबसे कुख्यात व शातिर बदमाश सलमान लाला जिसने लगभग 50 लाख की अवैध संपत्ति से अवैध जमीन पर आलीशान बंगला बना रखा था, जिसे मध्य रात्रि से लगे पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग व नगर निगम के संयुक्त समन्वय से व लगभग 200 अतिरिक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयो के सहयोग से हटाया गया, पूर्व में भी आरोपी के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा चुका है।

सलमान लाला के अपराधिक रिकॉर्ड
जघन्य आरोपी पर पूर्व में उज्जैन शहर के विभिन्न थानों पर पर मारपीट, गाली गलौज,अवैध हथियार अधिनियम, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, डकैती, गृह अतिचार, गृह भेदन जैसी गंभीर धाराओं में कुल 9 अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी पर पूर्व में दो बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नागदा श्याम चंद्र शर्मा, ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस बल, महिला थाना व शहर /देहात थाने का बल,जिला पुलिस लाइन बल, नगरपालिका टीम ,राजस्व विभाग के अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त बल की सराहनीय भूमिका रही।