हरिओम नेमा रिपोर्टर
अजाक्स संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हर्रई।।ज्ञापन सोपते समय अजाक्स के पदाधिकारियों ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए पदोन्नति में आरक्षण के लिए नवीन पदोन्नति नियम बना कर तत्काल लागू करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सभी बैकलॉग रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, आउटसोर्सिंग प्रणाली से भर्तियां तत्काल बंद करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर प्रदान की जाने और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के शासकीय सेवकों के सेवा मामलों में उदारता अपनाई जाने की मांग की।अजाक्स जिलाध्यक्ष एस बी इनवाती ने बताया कि रविवार को 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी संघ द्वारा प्रांतीय आह्वान पर जिले के सभी तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसी क्रम में आज हर्रई बस स्टैंड चौराहे से रैली निकालकर अपनी मांगों के लेकर तहसीलदार रत्नेश ठवरे को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विभिन्न मांगे रखी गई है ज्ञापन सौपते समय हर्रई थाना प्रभारी व अजाक्स संघ के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अजाक्स संगठन हर्रई इकाई में हुई नियुक्तियां
अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार हर्रई ब्लॉक में प्रहलाद डेहरिया तहसील अध्यक्ष,भोजनाथ मांडरे ब्लॉक अध्यक्ष,तहसील सचिव श्रीराम डेहरिया,
महासचिव रामबालक डेहरिया,
कोषाध्यक्ष पुष्पा बारसिया, उपाध्यक्ष भिक्खु अहाँके, ब्लॉक महासचिव मोहन डेहरिया, ब्लॉक सचिव सुभाष डेहरिया, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संध्या कुडोपा, उपाध्यक्ष प्रकाश डेहरिया को नियुक्त किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है