हरिओम नेमा रिपोर्टर
सामने हैंडपंप है उसमें पानी भी है फिर भी लोग प्यासे हैं


छिंदवाड़ा,_ जिले के हर्रई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हड़ाई में हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने निवासरत अनेक परिवार शुद्ध पीने के पानी के लिए काफी परेशान होते रहते हैं ।स्कूल के दिनों में उन्हें स्कूल समय में बाउंड्री के अंदर हैंडपंप होने के कारण पानी तो प्राप्त हो जाता है किंतु छुट्टियों के दिनों में विशेषकर गर्मियों में उन्हें स्कूल के गेट पर ताला बंद होने के कारण पानी नहीं मिल पाता है । उन्होंने प्राचार्य से निवेदन किया है किंतु प्राचार्य के द्वारा स्कूल की सुरक्षा के देखते हुए चाबी नहीं देने की बात कही गई है यदि उनके यहां निवासरत लोगों के पास गेट के ताले की एक चाबी हो तो अनेक लोगों की पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी, बड़ी विडंबना है कि सामने हैंडपंप है, उसमें पानी भी है, लेकिन लोग प्यासे हैं । यहां निवासरत अनेक परिवारों का कहना है कि प्रातः लगभग 1 घंटे में पानी भर कर ताला पुनः बंद कर सकते हैं ।इसमें कोई स्कूल की नुकसानी नहीं होगी, वैसे भी हम लोग छुट्टी के समय स्कूल की देखभाल करते रहते हैं। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए एवं हमेशा के लिए पानी के प्रबंध के लिए कुछ किया जाना चाहिए। तथा हाई स्कूल के सामने अस्थाई तौर पर यात्री भी बस से आना-जाना करते हैं। वह भी वहां पर खड़े होकर बस का इंतजार करते रहते हैं , इन सब बातों को देखते हुए एवम् हाई स्कूल के सामने निवासरत परिवारों के पीने के पानी के निदान हेतु हड़ाई ग्राम पंचायत के द्वारा अथवा किसी भी शासकीय एजेंसी द्वारा पानी की व्यवस्था का समाधान अपेक्षित है।,”अमित पाठक हड़ाई,,

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है