Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

मातृ दिवस पर रोटरी ने लगाया गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच शिविर*

गुना। रोटरी क्लब गुना द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में “भरोसा ” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राज सोनोग्राफी सेंटर पर गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क विशेष सोनोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि श्री गंगानगर राजस्थान से वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैन एव रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एल के शर्मा द्वारा 20 से अधिक
गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच कर परामर्श दिया। जांच में गर्भस्थ शिशु एव माता के स्वास्थय को लेकर नि:शुल्क दवाई वितरण कर गर्भवती माताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष सुनील अग्रेश, सचिव श्याम अग्रवाल, एस के सक्सेना, जीबी सक्सेना, श्रवण ऐवट, शंभूनाथ तिवारी, प्रो. अशोक दहिभाते विकास जैन “नखराली” एव महिला बाल विकास के सहायक संचालक मनोज भारद्वाज उपस्थित रहे। रोटरी सदस्यों द्वारा दोनो रेडियोलॉजिस्ट डाक्टरों के सराहनीय सेवाकार्य को लेकर रोटरी क्लब ने प्रशस्ति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक्टर एल के शर्मा ने कहा कि संरक्षित मातृत्व एव सुपोषित शिशु कार्यक्रम एमसीएच के अंतर्गत नबम्बर 2011 से रोटरी क्लब गुना, महिला बाल विकास विभाग, जिला अस्पताल, जिला प्रशासन एव नगर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आज दिनाक तक राज सोनोग्राफी सेंटर पर 3954 से अधिक गर्भवती महिलाओं की 18 हजार बार नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को नए स्वरूप में गुना कलेक्टर फ्रैंक ए. नोवल के मार्गदर्शन में 6अक्टूबर 2021 से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुना शहर की सभी 168 आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन एस के सक्सेना ने किया एवं आभार श्याम अग्रवाल द्वारा किया गया।