गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
प्रभारी मंत्री प्रदुम्म सिंह तोमर का एक दिवसीय गुना दौरा कार्यक्रम*
गुना। मध्यप्रदेश शासन में उर्जा मंत्री एवं गुना अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्म सिंह तोमर का 12 मई गुरुवार दोपहर को गुना आगमन हो रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रभारी मंत्री के गुना आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार सहित वरिष्ठ भाजपा जन स्थानीय सर्किट हाउस पर उनका स्वागत करेंगे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री भाजपा जिला गुना की आगामी कार्यक्रमों को लेकर रखी कामकाजी बैठक में सम्मिलित होंगे। उसके बाद मंत्री जी आम कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…