स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

राजगढ़ जिले का बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां माइक्रो फाइनेंस कम्पनीयो की लूट खुले आम शुरू हो गई है ताज़ा मामला ज़िला मुख्यालय पर स्तिथ श्यामविहार कालोनी की है जहां महिला समूहों को लोन देने के बहाने जिलेभर से बुलाई महिलाओ को समूह लोन का लालच देकर फ़र्ज़ी कम्पनी संचालक फरार हो गए ,दर्जनों शिकार हुई महिलाएं कम्पनी के औफिस के बाहर बैठकर इंतज़ार करती रही और आरोपी ताला लगाकर फरार हो गए।इंडी ट्रेक माइक्रो फाइनेंस नामक यह कम्पनी के ठगी के शिकार हुए लगभग एक दर्जन महिलाओं ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन एसपी सहित कोतवाली पुलिस को सौंपा हैं वही शिकायत करने की बता कही है महिलाओं ने आरोप लगाया है कि थाना कोतवाली राजगढ़क्षेत्र के किरण राजपूत, रुखसार,नजमा,अंजू ,फिरदौस मीना,गीता बाई मेवाड़े,वेदी,अंजुम राजगढ़ खिलचीपुर ब्यावरा आदि जगह से आई पीड़िताओं दर्जन भर से अधिक महिलाओ से ऋण दिलाने के नाम पर देवा राठौर व मोहन आदि आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की गई है। इन्होंने कॉलोनी में सत्यनारायण दांगी के गोरिया खेड़ा वालो के मकान में अपना ऑफिस डाला था ओर महिलाओ से समूह बनवाकर किस्तो में रकम वापसी का लालच देकर मार्जिन मनी के नाम पर मोटी राशि जमा कराई ओर फरार हो गए वही शिकायतकर्ताओं के पास आरोपियों के फोटो आदि भी है एवं आधार कार्ड बैंक पासबुक छाया प्रति भी ले गए तथा ठगी के शिकार महिलाओं ने हिन्दू चेतना मंच के अध्यक्ष बृजमोहन सरावत से भी सहयोग करने की अपील किया है।वही सभी ने लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्यवाही की मांग की है!!

More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण