Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

नर्सों के सेवाभाव को समर्पित है अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस-श्री प्रमोद जैन।

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नगर की समाज सेवी संस्था सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की उपस्थिति में शासकीय जिला चिकित्सालय में सेवारत नर्सों को पुष्प गुच्छ भैंटकर सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मानव जीवन की रक्षा में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। ऐसी दिन रात सेवाभाव से खुद को समर्पित करने वाली नर्सों को सम्मान देने के लिए है प्रत्येक वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। के पर इस मौके पर मुझे ये प्रमोद जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस नर्स के सेवाभाव को समर्पित है। जब भी कोई रोगी अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे स्वस्थ बनाने में जितना बड़ा योगदान एक डॉक्टर का होता है, उतना ही महत्वपूर्ण रोल एक नर्स का भी होता है. डॉक्टर मरीज के उपचार के लिए जो भी दवाएं, इंजेक्शंस और अन्य निर्देश देते हैं, उसका बेहतर तरीके से पालन नर्स ही करती हैं. नर्स न सिर्फ मरीज के उपचार के लिए उन्हें समय से दवाएं देती हैं, बल्कि दिन रात की उनकी हर जरूरत का ध्यान रखती हैं. लेकिन इनके इस सेवाभाव को अक्सर कोई क्रेडिट ​नहीं मिलता। हालांकि कोरोना काल में नर्सों ने जिस तरह अपनी जान को जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की है, इससे लोगों के बीच भी सराहा गया और डॉक्टर के साथ उन्हें भी कोरोना वॉरियर्स कहा गया। इस अवसर पर नर्स दीप्ति लकड़ा, भारती गोस्वामी, सुरभि कनेरिया, सपना मानिक, शारदा साहू, कंचन उईके, पारस राठौर, नीलकमल उईके, मार्टिना जोनाथन, पूजा घोरडे, रजनी फरकले आदि नर्सों को सद्भावना मंच के डॉ जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, राधेश्याम शाक्य, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, प्रियंक पाठक, कमल नागपाल आदि सहित अनेक सदस्यों ने पुष्प माला भेटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।।

शेख़ आसिफ़ खंडवा