पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर
लोकेशन उमरेठ






मध्यप्रदेश कोटवार संघ के आह्वान पर दिनांक 05/05/2022 से
परासिया विकास खंड की उमरेठ तहसील क्षेत्र के कोटवार 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
। कोटवार संघ के जिला सलाहकार भादू बेलवंशी ने बताया कि सरकार कोटावारों के द्वारा राजस्व का काम अधिक लेती है परंतु उन्हें जीने का हक पूर्ण रुप से नहीं दे रही है,जिला सलाहकार श्री बेलवंशी ने कहा कि हमारी मध्यप्रदेश सरकार से मुख्य 2 मांगें है,सभी कोटवारों को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा देकर नियमित करण किया जाये एवं कोटवार जिस जमीन पर खेती कर रहे हैं उस जमीन का भूमि – स्वामी का दर्जा प्राप्त हो। उक्त हड़ताल में शिवनारायण कोलारे जिला कोटवार संघ के अध्यक्ष, बलदेव सातनकर
कोटवार संघ तहसील अध्यक्ष,भादू बेलबंशी जिला कोटवार संघ सलाहकार, कलीराम रामटेके जिला प्रचार मंत्री कोटवार संघ,नारद पगारे सचिव कोटवार संघ तहसील उमरेठ एवं सभी कोटवार संघ के सदस्य अपना हल्का छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।
जिला सचिव पत्रकार विकास परिषद न्यूज़ 24×7 इंडिया उमरेठ से रिपोर्टर पंकज राधेश्याम दुबे की रिपोर्ट 9575878231🎤🎤🎤🎤🎤🎤

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप