Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कौशलेंद्र तोमर रिपोर्टर

पोरसा में भारतीय किसान संघ के लोगों ने आज दोपहर को पोरसा तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार पोरसा को 08 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिनमें प्रमुख मांग इस प्रकार है।

  1. पम्प वाली लाइट 10 घण्टे और आबादी वाली लाइट 20 घण्टे दी जाऐ। बिजली की कटौती से किसान एवं आम व्यक्ति इस भयंकर गर्मी में लाइट के अभाव से अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहा है।
  2. जिन किसानों के खसरा खतौनी ऑनलाईन नहीं हुए हैं। उन्हें तत्काल ऑनलाईन किया जाए।
  3. ग्राम पंचायत रजौधा तहसील पोरसा में पहले तीन पटवारी नियुक्त थे किन्तु आज केवल एक ही पटवारी नियुक्त है जिससे किसानों राजस्व विभाग संबंधी कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पढरहा है। कृपया पहले की तरह तीन पटवारी नियुक्त कराने की कृपा करें।
  4. ग्राम पंचायत रजोधा नगद खाद विक्रय की दुकान मार्केटिंग की तर्ज पर खुलवाई जाए जिससे किसानों को समय पर खाद मिल सके।
  5. ग्राम पंचायत परदू का पुरा में नाला के पानी को रोक दिया गया है जिससे गांव के पानी का निकास बंद है और गांव वालों को अत्यधिक पारेशानी का सामना करना पड़रहा है।
  6. खरीफ फसल उड़द, मूंग, अरहर चना, आदि 2021 में जो प्रदर्शन सरकार द्वारा दिए गये थे उनका अनुदान आज दिनांक तक वापस नहीं आया है।शीघ्र किसानों के खाते में अनुदान डाला जाये।
  7. रन्हेरा पंचायत में जमीन का नक्शा तीन साल पहले से फट चुका है। जिससे किसानों का सीमांकन नहीं हो पा रहा है। अतिशीघ्र नया नक्शा दिलवाने की कृपा करें।
  8. पोरसा ब्लॉक में चकृपान पंचायत इंस्पेक्टर करीब 25 साल से पोरसा में पदस्थ है। जिससे उसकी जड़ें भृष्टाखोरी में बहुत गहरी हो गई हैं,और बिना पैसे लिये किसी का भी सहज कार्य भी नहीं करता है। जिसे हटाने किसान संघ ने तहसीलदार से मांग की है।

वहीं तहसीलदार पोरसा ने भारतीय किसान यूनियन के लोगों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।