हरिओम नेमा रिपोर्टर

विदाई होने के बाद ससुराल जाने की होती है प्रथा ,,,किंतु शादी की पूरी रश्म होने के बाद दुल्हन ने बीएससी की दी परीक्षा
शासकीय महाविद्यालय हर्रई विचित्र कहानी
बटकाखापा — आपने शायद यह तो देखा और सुना होगा कि जब किसी का विवाह लग्न मंडप में होता है तो सारी रितिरिवाज और रश्म के साथ उसकी विदा होने के पश्चात वह सीधे अपने ससुराल जाती है किंतु जब एक नई नवेली दुल्हन जिसकी 12 मई की शादी हुई हो और उसे विदा के पहले अपनी परीक्षा देने जाना पड़ा जो कि किसी परीक्षा से कम नही था जो कि अपनी पढ़ाई के प्रति दृढ़ता और लगनता के साथ अपने जीवन साथी के साथ साथ अपने एजुकेशन को भी संवारना चाहती है हम बात कर रहे है शासकीय महाविद्यालय हर्रई कॉलेज की जहां बीएससी तृतीय वर्ष की नियमित छात्रा सावित्री इरपाची की 12 मई को शुभ मंगल विवाह संपन्न हुआ और विदाई के पश्चात दुल्हन ससुराल जाने से पहले परीक्षा देने शासकीय महाविद्यालय हर्रई के कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर पहुंची ।जहां दूल्हा स्वयं दुल्हन को परीक्षा केन्द्र तक छोडने गया।और उसे परीक्षा दिलवाया दुल्हन के सहपाठियो ने दुल्हन का स्वागत किया।केन्द्राध्यक्ष डाँ. मधु सारवान सहायक केन्द्राध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश कोचले डाँ पिंकी गोखले, डाँ सुभाष सोनी, इंजीनियर महेन्द्र डेहरिया आदि ने उक्त दुल्हन के परीक्षा के प्रति समर्पण एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन करने के लिए दुल्हा ,दुल्हन एवं परिवार की प्रशंसा की। परीक्षा के पश्चात सहपाठियो ने शुभकामनाए देकर दुल्हन को विदा किया।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण