हरिओम नेमा रिपोर्टर

हर्रई।।अपने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील हर्रई के कोटवारों ने प्रदेश कोटवार संघ के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल 5 मई से शुरू की गई जो शुक्रवार तक जारी है
कोटवारों का कहना है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं कोटवारों को शासकीय सेवक का दर्जा मिलना चाहिए बढ़ती महंगाई में अब अल्प वेतन में कोटवार के परिवार का भरण पोषण मुश्किल है सरकार सम्मानजनक वेतन प्रदान करें।
कोटवार संघ के अध्यक्ष श्रीराम नागेश ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती न्याय की लड़ाई जारी रहेगी महिला कोटवारों ने कहा कि कोटवारी करते-करते पीढियां बीत गई।कई सरकारें आई और चली गई हम कोटवारों ने शासन और प्रशासन का कार्य निष्ठा और ईमानदारी से किया लेकिन सरकार ने हमें मान सम्मान के रूप में शासकीय पद और सम्मानजनक वेतन अभी तक नहीं दिया है सरकार उनके साथ न्याय नहीं कर रही है अन्याय कर रही है। कोटवारों ने शासन से मांग जल्द पूरी करने का अनुरोध किया।अनिश्चित कालीन हड़ताल में अध्यक्ष श्रीराम नागेश उपाध्यक्ष हेमराज झरिया,सचिव सूर्यभान पन्द्राम, कोषाध्यक्ष स्वागलाल पन्द्राम,प्रचार मंत्री कामता डेहरिया एवं समस्त कोटवार संघ मौजूद रहा।

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?