आरिफ खान रिपोर्टर
अलीराजपुर जिला गौरव दिवसरू 15 मई 2022 को लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग मैच का आयोजन।
फतेह क्लब मैदान पर रात्रि 8 बजे से फाइनल मैच आयोजित होगा



अलीराजपुर . अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के आयोजन के अंतगर्त 15 मई 2022 रात्रि 8 बजे से फतेह क्लब मैदान अलीराजपुर पर लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग मैच का आयोजन रखा गया है। उल्लेखनीय है कि यह मैच रात्रि कालीन रहेगा। इसमें जिलेभर में ब्लाॅक स्तर पर हुए मैचों से विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच का आयोजन होगा। जिला प्राासन की विशेष पहल पर लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच जिला स्तर पर नाईट मैच के रूप में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने उक्त आयोजन में जनप्रतिनिधिगण गणमान्यजन व्यापारी संगठनोंए समाजसेवी संगठनों महिला संगठनों साहित्य संगठनोंए आमजनए मीडियाजन अधिकारी.कमर्चारीगण आदि से आह्वान किया है कि गौरव दिवस के अंतगर्त इस आयेाजन में बडी संख्या में उपस्थित होकर लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रोत्साहित करें।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*