मोहन मेवाड़ा रिपोर्टर




एंकर उज्जैन पुलिस ने राजस्थान के दो तस्कर को देर रात करीब पांच लाख की स्मैक के साथ गिरफ्त में आए है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को रिमांड पर लिया है। मामले में कार्रवाई से इंकार करने पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने नीलगंगा थाने के दो एसआई को लाईन अटेज किया है।
विओ राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र से नशे की डिलीवरी देने उज्जैन आए दो तस्करों को नीलगंगा व जीवाजीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक तस्कर से 35 ग्राम तथा दूसरे 13 ग्राम के करीब स्मैक जब्त की गई। शहर में राजस्थान के रास्ते ही स्मैक की डिलीवरी की जा रही है। पहले भी इस तरह की कई कार्रवाई हो चुकी है। शुक्रवार को पहली कार्रवाई नीलगंगा क्षेत्र में छुमछुम बाबा की दरगाह के समीप की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यहां पहले से घेराबंदी कर रखी थी। यहां स्मैक लेकर आए ईश्वर पुरी गोस्वामी निवासी झालावाड़ को पुलिस ने दबोच लिया। उससे करीब 35 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं जीवाजीगंज पुलिस ने रंजीत हनुमान मंदिर मार्ग से मांगू पिता बापूसिंह निवासी झालावाड़ को पकड़ा। उससे 13 ग्राम स्मैक जब्त की। उक्त स्मैक की कीमत भी एक लाख से अधिक बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एनडीपीएस की कार्रवाई के आदेश से इकार करने पर दो एसआई ने अन्य काम में व्यस्त होने का हवाला दे दिया। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने दोनों को लाईन अटेच कर दिया। हालाकी थाना प्रभारी तरुण कुरील दोनो की अन्य कार्य में लापरवाही बता रहे है।
बाइट तरूण कुरील, थाना प्रभारी

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण