गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
सिटी कोतवाली पर भारत विकास परिषद के सौजन्य से लगी शीतल प्याऊ,हजारों लोगों की शीतल जल भुजेगी प्यास*
गुना। भारत विकास परिषद शाखा गुना के सौजन्य से कोतवाली गुना के समीप वार्ड 15 में शीतल जल (वाटर कूलर) प्याऊ का विधिवत पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ की गई। भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की निचले बाजार से लेकर ऊपरे बाजार एवं जयस्तंभ चौराहा पर आम जनों को स्थायी प्याऊ नहीं होने से भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान होते थे। जिसको लेकर भारत विकास परिषद द्वारा स्थायी प्याऊ बनाकर लोगों को राहत दी है। नगर के बाजार में हजारों की संख्या में लोग आते हैं लेकिन सभी को प्याऊ की कमी अखरती थी। जिसे जनहित में शाखा ने पहल करते हुए इस पुनीत कार्य का बीड़ा अपने कंधों पर लेते हुए शहर की सेवा क्षेत्र में कार्यरत संस्था भारत विकास परिषद, शाखा द्वारा थाना कोतवाली पर शीतल जल गृह का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी विनोद गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, प्रांतीय महासचिव, सुधीर अग्रवाल, सिटी कोतवाली टी. आई. मदन मोहन मालवीय के मुख्य आतिध्य में रविवार को शाम 5:30 बजे विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया। इस मौके पर शाखा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव मनीष भार्गव, आनंद कृष्णानी, दिलीप सक्सेना, दिनेश श्रीवास्तव, विकास जैन नखराली, ऋषिकेश भार्गव, राधेश्याम गोड़, दिनेश शर्मा, नीरज शाहू, सुनील रतरा, उमेश रघुवंशी, भानु चौहान आदि सदस्य मोजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है