गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
सांसद डॉ. कृष्णपाल सिहं यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया कोटा इटावा ट्रेन को रवाना*
गुना। क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर की पी यादव के कर कमलों द्वारा ट्रेन न.19811/12 कोटा इटावा कोटा एक्सप्रेस ट्रेन की बहाली सेवा का गुना रेल्वे स्टेशन से सुवह 4.50 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की ट्रेन की रवानगी से पूर्व क्षेत्रीय सांसद यादव ने ट्रेन के चालक एवं गार्ड को माला पहनाकर सम्मानित कर बधाई दी। इस मौके पर स्टेशन मास्टर उमेश कुमार सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रेल्वे स्टेशन पर मोजूद रहे।
श्री जैन ने बताया की रेल्वे स्टेशन कार्यक्रम के तत्पश्चात सांसद डॉ. यादव प्रात: 05:30 बजे गुना के स्वतंत्रता पार्क में योग शिविर में सम्मिलित हुए। तदउपरांत प्रात: 06:30 बजे संजय स्टेडियम में पुलिस की तैयारी कर रहे छात्रों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उसके बाद सांसद डॉ. यादव स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से मुलाकात कर अशोकनगर के लिए प्रस्थान किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है