Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

जिले में त्रिस्तरीय नगर पालिका ब परिषद चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न*

*सांसद हमारा, विधायक हमारे, मंत्री हमारे तो नगर पालिका व नगर परिषद भी हमारी हो: श्री गुप्ता*

गुना। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार को दोपहर 12 बजे जी.के. गार्डन गुना में आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव जिला प्रभारी एवं पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, क्षेत्रीय सांसद डाक्टर के पी यादव, जिला संगठन प्रभारी संजीव कांकर, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर नगरपालिका एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों को जीतने का मंत्र दिया। इस दौरान बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के जिला प्रभारी पूर्व गृह मंत्री श्री गुप्ता ने कहा- भाजपा का कार्यकर्ता सदैव चुनाव के लिए तैयार रहता है। वह किसी भी चुनाव से नही डरता है। हमारे कार्यकर्ताओं को मतलव नही की टिकट किसे मिले ये तो हम जैसे 2 से 3 प्रतिशत लोगों का काम हे हमारे कार्यकर्ता सदैव भाजपा के विस्तार की बात करता है। हम देश में आज 2 से 300 पार हो गए यह चमत्कार हमारे कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का ही प्रतिफल है। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हे। विदेश की धरती पर भारत का मान सम्मान जो पिछले 7 वर्षो में बड़ा हे इससे पहले हमको देखने को नहीं मिला। श्री गुप्ता ने कहा कि विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए हमको गुना की एक नगर पालिका एवं चारों नगर परिषद के चुनाव जीतना बहुत आवश्यक है। आप लोगों ने लोकसभा विधानसभा, नगरीय निकाय सहित कई चुनाव पार्टी को जिताए हैं। सांसद हमारा, विधायक हमारे, मंत्री हमारे सभी हमारे तो हे क्यों नही हम सारे चुनाव नही जीत सकते। विकास का पहिया आगे बढ़ने के लिये जिले में नगर पालिका नगर परिषद में सभी जनप्रतिनिधि हमारी विचारधारा के जितना बहुत आवश्यक है। तभी हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने एकात्म मानव बाद के सपने को पूर्ण कर पाएंगे। हमारे चुनाव की प्रक्रिया नियमित थी। परन्तु दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई जिसके कारण चुनाव सम्पन्न नहीं हो सके। अब चुनाव होने जा रहे हे तो सभी कार्यकर्ता बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ हम अपने अपने बूथ को मजबूत कर जिताएंगे तो निश्चित ही सभी वार्ड हमारे होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण के साथ आरंभ की गई। बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने दिया एवं आगामी कार्यक्रमों एवं चुनाव की दृष्टि से विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

क्षेत्रीय सांसद डाक्टर के पी यादव ने 3 वर्ष पूर्ण होने पर गुना क्षेत्र की जनता का आभार जताया। और आगामी नगर पालिका चुनाव को जीतने का मंत्र दिया। साथ ही बैठक में गुना लोकसभा के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय सांसद डाक्टर के पी यादव जी का स्वागत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने किया और बधाई शुभकामनाएं दी।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगरपालिका के चुनाव में हम सभी वार्ड जीतकर भाजपा का झंडा ऊंचा करेंगे ये में आपको विश्वास दिलाता हूं।
इस मौके पर पूर्व विधायक पन्ना लाल शाक्य, ममता मीणा, राजेंद्र सिंह सलूजा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारीक, गोविंद दास राठी, योगेंद्र लुंबा, अरुण चतुर्वेदी, विट्ठल दास मीणा, सूर्यप्रकाश तिवारी, राधेश्याम धाकड़ मंचासीम रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री गिरिराज भार्गव ने किया ब आभार हेमराज किरार ने माना।
बैठक में सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ता मोजूद रहे।