Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

भाविप शाखा गुना का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न*

गुना। भारत विकास परिषद् शाखा गुना के नवनिर्वाचित नवीन पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम मानस भवन गुना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाविप के प्रान्तीय अध्यक्ष युगल गर्ग, शपथ विधि अधिकारी के रूप में भाविप के प्रान्तीय महासचिव सुधीर अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गैल इंडिया लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक सी एस आर अमरमणि त्रिपाठी व अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रांतीय पदाधिकारी डॉ रमा सिंह उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री विनोद गर्ग ने की | मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ भारती व विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व वंदेमातरम गायन से हुआ। भाविप के नवीन अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव मनीष भार्गव एवं कोषाध्यक्ष आनंद सडाना द्वारा एक गरिमामय आयोजन में अपनी नई कार्यकारिणी के साथ दायित्व ग्रहण किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष आनंद कृष्णानी ने सभी का स्वागत करते हुए अपना उध्बोधन दिया। निवर्तमान सचिव नीरज सिंह भदौरिया ने गत बर्ष शाखा गुना द्वारा किये गए कार्यो का विवरण अपने सचिवीय प्रतिवेदन में प्रस्तुत किया। नवीन कार्यकारिणी को शपथ प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल द्वारा दिलाई गई इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने आगामी कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्थायी प्रकल्पों द्वारा सेवा व संस्कार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजेश मणि त्रिपाठी व डॉ रमा सिंह ने शाखा गुना द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना अपने उध्बोधन मे की । मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष श्री युगल गर्ग द्वारा पूरे देश मे भारत विकास परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यो से सदन को अवगत कराया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारी विनोद गर्ग ने बताया कि परिषद में एक सामान्य कार्यकर्ता भी सिर्फ अपने कार्यो द्वारा केंद्रीय पदाधिकारी बन सकता है उन्होंने शाखा गुना के कार्यो की प्रंशसा करते हुए शाखा से नए प्रकल्प प्रारम्भ करने का आव्हान भी किया। परिषद के अधिकांश सदस्य सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की कुम्भराज व अशोकनगर शाखा के अध्यक्ष अपने साथियों के साथ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में रघुवंशी समाज, पंजाबी समाज , जिला व्यापार एवं उद्योग महासंघ, लायंस क्लब गुना सिटी एवं सेन्ट्रल के अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए | कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश भार्गव ने किया एवं आभार सचिव मनीष भार्गव द्वारा प्रकट किया गया।