Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विजय चौहान की रिपोर्ट

हत्या को बताया एक्सिडेंट

अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने इंदौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग की

20/5/22 को मांग मातंग समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम कुमार इंचुरकर का अपहरण कर हत्या की गई उसके बाद आरोपीयों द्वारा निपनिया ब्रिज पर लाश को फेक दिया गया ।
प्रथमदृष्टया शिप्रा पुलिस और लसुड़िया पुलिस घटना स्थल को लेकर आपस में उलझती रही उसके पश्चात् हत्या को एक्सिडेंट बता दिया ।
घटना से क्षुब्ध परिजनो नेअखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जी परमार से मुलाकात की और घटना के बारे में बताया । परमार ने सभी समाजजनों को लेकर इंदौर डीआईजी कार्यालय का रुख किया ।
सोशल मीडिया पर चले मेसेज के कारण बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए डीआईजी कार्यालय पहुंचे ।
तत्पश्चात् डीआईजी मनीष जी कपूरिया को ज्ञापन देते हुए मांग की । श्याम कुमार इंचुरकर की मौत एक्सिडेंट नही हत्या हैं । हत्या का कारण महू स्थित पैतृक बेशकीमती पुश्तैनी जमीन है । जिसका विवाद पिछले डेढ़ साल से आरोपीयों मनोज उर्फ चीकू, दीपक, नवीन, रविन्द्र उर्फ रवि, सुरेश बाबा, माधवराव, सतीश, सोनू, मनीष इंचूरकर, से चल रहा था । इस विवाद की शिकायत कई बार क्षेत्रीय थाने पर की गई थी । किन्तु पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की । जिसके कारण आरोपीयों ने श्याम कुमार का अपहरण कर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश को निपानिया ब्रिज पर फेंक दी । आरोपीयों पर धारा 302 के तहत् मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की ।।

सौजन्य से
अखिल भारतीय बलाई महासंघ मध्यप्रदेशरिपोर्टर विजय चौहान