संभागीय ब्यूरो कार्यालय योगेश गुप्ता
बैतूल . जिले में मासूम बच्चियों से हैवानियत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक 7 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर शाहपुर पुलिस ने एक साल पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह 9 बजे थाना क्षेत्र की करीब 7 वर्ष की मासूम की रिपोर्ट पर आरोपी योगेश पिता माखन बडोदे उम्र 24 साल के विरुद्ध लैंगिक प्रवेशन बलात्कार करके हमला करने एवं जान से मारने संबंधी रिपोर्ट की गई। इस पर आरोपित योगेश के विरूध पुलिस ने धारा 376 (3), 323, 506 भादवि 5 (एल)/6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। पीड़िता का जिला चिकित्सालय बैतूल से मेडिकल परीक्षण कराया गया प्रकरण गंभीरतम श्रेणी का होने से घटना स्थल पर पुलिस
अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तारी एवं विवेचना संबंधी निर्देश दिये गये। मौके पर एसडीओपी भैंसदेही शिवचरण बोहित के द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिये गये। मौके पर एफएसएल मोबाइल यूनिट बैतूल से एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया।


More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…