जिला ब्यूरो आरिफ हुसैन
आलीराजपुर। क्षत्रिय राजपूत महिला मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का आयोजन आजाद भवन बस स्टैंड पर किया जा रहा है। जिसमें जतीपुरा मथुरा के कथावाचक पं. रवी कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रसपान कर गंगा यज्ञ में डुबकी लगा रहा है। कथा के दौरान गोवर्धन का स्वरूप बनाया गया, भक्तों द्वारा गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की गई। कथा में कृष्ण की लीलाओं का वर्णन हुआ, छप्पन भोग प्रसादी का लगाया गया। कथा मे विधायक अलीराजपुर मुकेष पटेल ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए पं. शास्त्री का हार-मालाओ से स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि पं. शास्त्री द्वारा जतीपुरा में गौशाला और आश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे श्रद्धालुओं द्वारा निर्माण के लिए दान दिया गया। विधायक पटेल द्वारा ग्यारह हजार रुपए का गौशाला निर्माण हेतु दान दिया गया। उक्त जानकारी क्षत्रिय राजपूत समाज के लिरिल परिहार द्वारा दी गई।


More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…