Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो न्यूज़24×7 इंडिया

पंचायत और निकाय चुनाव में जीत का इतिहास रचेगी भाजपा : मुख्यमंत्री*

*चुनाव प्रबंधन कार्यालय का मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन*

भोपाल। पंचायत और निकाय चुनाव के लिए पार्टी और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव में उतरेंगे और जीत का नया इतिहास रचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कही। इससे पहले मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कन्यापूजन व विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी है ताकि अच्छे और सच्चे जनसेवक चुनकर आएं, गरीब कल्याण के काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। महाविजय के संकल्प के साथ कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे। चुनाव लड़ने वाला कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने प्रदेश की 23 हजार पंचायतों में गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से लोगों का जीवन बदलने का काम किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, महेंद्र सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे

समिति के संयोजक बनाए गए सबनानी

भाजपा ने चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा की है। समिति पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव प्रबंधन का काम संभालेगी। समिति का संयोजक पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को बनाया गया है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप त्रिपाठी सह संयोजक होंगे।

सदस्यों में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, शैलेंद्र शर्मा, डा. हितेष वाजपेयी, विजय दुबे, आलोक संजर, डा. अभय प्रताप सिंह यादव, विकास विरानी, नरेंद्र पटेल, एसएस उप्पल, अभिषेक शर्मा, अमन शुक्ला, गौरव विश्वकर्मा, गणेश मालवीय, मुकेश राय, शुभम वर्मा, सुयश त्यागी शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में मंत्री भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार शामिल है।